logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागभीड-इतवारी ब्रॉडगेज का रास्ता साफ़, वन विभाग से मिला क्लियरेंस


नागपुर: इतवारी से ब्रॉडगेज लाइन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसके तहत वन विभाग ने रेल लाइन को नैरो गेज से ब्रॉडगेज में तब्दील करने के लिए अपनी अनुमति दे दी है। करीब दो साल बाद वन विभाग ने अपनी अनुमति दी है। जिसके बाद ब्रॉडगेज निर्माण की मौजूदा गति में तेजी आने की आशा है।

ज्ञात हो कि, राज्य सरकार के आधीन आने वाली महाराष्ट्र रेल बुनियादी ढांचा विकसित निगम ने 2021 ने इतवारी-नागभीड के बीच नैरोगेज से ब्रॉडगेज करने का काम शुरू किया था। इस दौरान काम की कुल लागत 1400 करोड़ ाँकि गई थी। हालांकि, दो साल तक वन विभाग से क्लियरेंस नहीं मिली ,जिसके कारण काम बंद पड़ा था। 

मौजूदा लागत में 100 करोड़ का इजाफा 

दो साल तक अनुमति नहीं मिलने से एक तरफ जहां प्रोजेक्ट को पूरा करने के समय में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ खर्च भी बढ़ गया है। राज्य सरकार ने इस काम के लिए 1400 करोड़ का आवंटन किया था। हालांकि, प्रोजेक्ट के लेट होने के कारण इसमें 100 करोड़ का इजाफा हो गया है। यानी निर्माण कार्य पूरा करने में 1500 करोड़ खर्च करना पड़ेगा।