logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकार ने मानी मांगें, आंगनवाड़ी सेविकाओं ने हड़ताल की समाप्त


नागपुर: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाडी सेविका और मदतनिस द्वारा 4 दिसंबर से हडताल शुरू किया गया था. लेकिन हडताल की ओर सरकार द्वारा अनदेखी किये जाने से कर्मचारियों का हडताल करीब 51 दिनों तक चला. ऐसे में सरकार द्वारा कुछ मांगे हल किए जाने से आंगनवाडी कर्मचारियों ने अपना हडताल समाप्त किया. और 26 जनवरी से आंगनवाडी केंद्रों में पूर्ववत दाखिल हो गयी है. वहीं सोमवार से आंगनवाडी केंद्र नियमित शुरू रहेंगे.

बता दे कि, आंगणवाडी सेविकाओं को 26 हजार रूपये, मदतनिस को 20 हजार रुपये किमान वेतन, पेन्शन, ग्रॅज्युएटी लागू करने, शालेय पोषण आहार कर्मियों को किमान वेतन श्रेणी मिलने तक 15 हजार रुपये मानधन लागू करने, शिक्षा मंत्री द्वारा किये गये घोषणा नुसार मासिक 1500 रुपये मानधन वृध्दी का जीआर निकालने आदि प्रमुख मांगों लेकर पिछले 51 दिनों से आंगनवाडी कर्मचारियों द्वारा हडताल शुरू किया गया था.

लेकिन सरकार द्वारा निरंतर अनदेखी होने से हडताल कालावधि में आंगनवाडी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन, जेलभरो आंदोलन, रास्तारोको आंदोलन कर सरकार का ध्यानाकर्षण कराने का प्रयास किया. ऐसे में सरकार द्वारा हडतालकर्ता आंनगवाडी कर्मचारियों के कुछ मांगे मंजूर करने के कारण आंनगवाडी कर्मचारियों ने अपना हडताल समाप्त करने की जानकारी मिली है.