logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गांजा तस्करी में लिप्त पुलिसकर्मी को आयुक्त ने किया बर्खास्त, विधायक खोपड़े ने किया स्वागत


नागपुर: अपराध और अवांछित गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने की मुहिम पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंगल ने शुरू की है. तीन साल पहले गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए पुलिस हवलदार को नौकरी से बर्खास्त किया गया है. वही पुलिस के संरक्षण में ही  अवांछित गतिविधियों को अपराधियों द्वारा अंजाम दिए जाने के गंभीर आरोप भाजपा नेता कृष्ण खोपडे ने लगाए हैं. और तुरंत ही इन सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर  भी कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

वाठोडा पुलिस थाने में कार्यरत हवलदार रोशन उगले 2021 में पत्नी के साथ उड़ीसा से गांजा की खेप ला रहा था. तब उसे रंगे हाथ पकड़ा गया था. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. इस प्रकरण में रोशन को निलंबित किया गया था. उसकी विभागीय जांच भी की गई. करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी रोशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी. कार्रवाई की फाईल कार्यालय में धुल खा रही थी. इसका  पता चलने पर पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण का ब्यौरा लिया.

मादक पदार्थ की तस्करी जैसे गंभीर मामलो में लिप्तता को देखते हुए उसे नौकरी से बर्ख्वास्त करने का आदेश जारी किया गया . वही पुलिस आयुक्त की इस मुहिम का भाजपा नेता कृष्णा खोपडे ने स्वागत किया है. तो वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि वाथोड़ा परिसर स्थित सिंबोसिस यूनिवर्सिटी के गेट के सामने ही नशे के सौदागर छात्रों को गांजा और नशीली पदार्थ की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं.

संबंधित पुलिस के अधिकारियों को बार-बार निवेदन देने के बावजूद इन तस्करों के खिलाफ पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है. पुलिस कर्मियों की सांठगाँठ से ही यह धंधा सक्रिय होने के गंभीर आरोप भी उन्होंने इस दौरान की लगाए हैं. दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने का मांग भी उन्होंने इस दौरान की है.