logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: सदर में बड़ा हादसा; बलून सिलेंडर ब्लास्ट में बच्चे की मौत, दो घायल


नागपुर: सदर थाना अंतर्गत वीसीए स्टेडियन के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां बलून सिलेंडर बलास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेयो अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह हादसा शाम साढ़े आठ बजे हुआ। मृतक बच्चे की पहचान शिजान आसिफ शेख (3.5 वर्ष, न्यू मानकापुर) निवासी के रूप में हुई है, वहीं घायलों में अनमत आसिफ शेख (24) और फारिया हबीब शेख (28) हैं। वहीं बलून विक्रेता सत्येंद्र सिंह मौके से फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने माता पिता के साथ शॉपिंग के लिए सदर परिसर में गया था। क्रिस्मस के मौके पर बच्चा अपने परिजनों के साथ घूमते हुए सदर स्थित वीसीए स्टेडियम स्थित परिसर में पहुंचे। इसी दौरान चर्च के सामने स्तिथ गैस बलून वाला खड़ा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही सिलेण्डर हवा में उड़ा और नीचे मृतक बच्चे के सिर पर आकर गिर गया। इस हादसे में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो अन्य भी घायल हो गए।

हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। तुरंत बच्चे और दोनो घायलों को ईलाज के लिए मेयो असपतल  ले जाया गया। जहां ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का ईलाज जारी है। हादसे के बाद बलून वाला मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ कर आगे की जांच शुरु कर दी है। वहीं हादसे को लेकर नागरिकों ने बलून सिलेंडर पर रोक लगाने की मांग की है। इसी के साथ सरकार से मुआवजा की भी मांग परिजनों द्धारा की गई है।