logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महिलाओं ने नशे में मार्साडिस कार से दो युवकों को कुचला, एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे के इलाज के दौरान मृत्यु


नागपुर: नागपुर के रामझूला पर देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें मर्सिडीज चला रही दो युवतियों ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  

मोहम्मद हुसैन घटना वाली रात डेढ़ बजे के करीब अपने दोस्त मोहम्मद आतिफ  के साथ अपनी दुपहिया एक्टिवा वाहन से राम झूला से अपने घर जा रहे थे। तभी  सदर दिशा आ रही एक मर्सिडीज कार ने उन्हें मेयो अस्पताल के सामने पीछे से टक्कर मार दी।  ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों अपनी गाडी सहित राम झूला के पास मेट्री के पिलर से जा टकराये, जिससे दोनों युवक के सर पर गंभीर चोट आई थी। इस हादसे में मोहम्मद हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामाजिक कार्यकर्ता वसीम खान ने शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन सर में गंभीर चोट आने से इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।  

इस हादसे में दो युवक के मौत होने से उनके घर वालों को गहरा सदमा पहुंचा है।  बताया जा रहा की मर्सिडीज कार में वर्धमान नगर की माधुरी शिशिर सारदा और देशपांडे लेआउट निवासी रितिका उर्फ ​​रितु दिनेश मालू बैठी थीं। परिजनों का आरोप है की कार चालक लापरवाही से वाहन चला रही थी. और उनकी इसी लापरवाही के चलते  दो युवकों की मौत हो गई।