logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार


नागपुर: शहर में मंदिरों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बेलतरोडी पुलिस की टीम ने 3 आरोपियों को ग्रिफ्तार किया जिसमें 2 नाबालिगों का भी समावेश है।उनकी निशानदेही पर चोरी की 7 दुपहिया वाहनों सहित मंदिरों से चुराई गई मूर्तियां भी पुलिस ने बरामद की हैं।

बेलतरोड़ी पुलिस थाने के नवनाथ कॉलोनी स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में 4 मई की रात को चोरी हुई थी। इस मामले में रमेश बावने नामक व्यक्ति ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान पुलिस को 2 नाबालिग अपने एक साथी के साथ मंदिर से मूर्ति चुराते हुए दिखाई दिये। पुलिस में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने अपने साथी अंकित पटेल व एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर मंदिर में चोरी करने की बात कबूल की। इसके बाद उसके दोनों साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

पूछताछ में आरोपियों ने नागपुर शहर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों से 7 दुपहिया वाहनों को भी चुराने की कबूली दी है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही इन गाड़ियों को भी  बरामद किया है। पकड़े गए नाबालिग आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और इससे पहले भी चोरी के कई मामलों को उन्होंने शहर में अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस इस मामले में उनके दो साथियों सुयश नेवारे और विलास सोरले की भी तलाश कर रही है।