logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जंगल सफारी के बाघ देखना पर्यटकों को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा जो रहेगा हमेशा याद


नागपुर: उमरेड-करहंडला वन क्षेत्र घूमने गया एक परिवार को बाघ देखना भारी पड़ गया। बाघ के सामने आते ही ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया और वाहन पलट गई। इस हादसे में वाहन पर सवार छह लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

नागपुर का एक परिवार जंगल सफारी के लिए उमरेड करहंडला के जंगल में गया था। लेकिन वहां जंगल सफारी के दौरान उनके साथ जो घटना घाटी वो शायद ही ये परिवार कभी भूल पायेगा। वैसे तो जंगल सफारी के दौरान सभी को जंगली प्राणियों के साथ बाघ के एक दर्शन का बड़ा ही इन्तजार रहता है। लेकिन नागपुर के इस परिवार के साथ जंगल सफारी के दौरान अजीबोगरीब घटना घटी। 

जंगल सफारी के दौरान बाघ नजर आने पर पर्यटकों का वाहन एक जगह पर खड़े थे। तभी छह पर्यटकों से भरी जिप्सी सामने से बाघ को देख उससे दुरी बनाये रखने के लिए रिवर्स हो रही थी तभी ढलान पर संतुलन बिगड़ने से जिप्सी पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन पर्यटक काफी घबरा गए थे। हालांकि,बाद में पर्यटकों को दूसरे वाहन में सवार कर वापस भेजा गया।

देखें वीडियो: