logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से नितिन गडकरी वर्सेज विकास ठाकरे! कांग्रेस नेताओं की बैठक संपन्न


नागपुर: कांग्रेस ने नागपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार का चयन कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम नागपुर विधायक और जिला अध्यक्ष विकास ठाकरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने चुनावी ताल ठोकते दिखाई देंगे। हालांकि, अभी इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने ठाकरे के नाम पर मुहर लगा दी है।

लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नागपुर कांग्रेस की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, पूर्व पलकमंत्री सतीश चतुर्वेदी और नितिन राऊत सहित जिला अध्यक्ष विकास ठाकरे, सभी सभी बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की गई। 

बैठक के दौरान आगामी चुनाव में विकास ठाकरे को नागपुर लोकसभा सीट से उतारने का निर्णय लिया गया। पूर्व मंत्री चतुर्वेदी ने ठाकरे के नाम का प्रस्ताव रखा, वहीं नितिन राऊत सहित वहां मौजुद नेताओं ने इसका समर्थन किया। इसके बाद ठाकरे के नाम को केंद्रीय समिति के पास भेजा जाएगा। 

नागपुर से होगा युवा उम्मीदवार 

नागपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के सवाल पर पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने युवा और चौंकाने वाला चेहरा देने का दावा किया है। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राऊत ने कहा, विदर्भ में कांग्रेस की लहर चल रही है। इस सीट पर देश भर की नजर लगी हुई है। नागपुर यह कांग्रेस का गढ़ रहा है। उम्मीदवार के सवाल पर बोलते हुए राऊत ने कहा कि, आगमी चुनाव में हम एक युवा और मजबूत उम्मीदवार देंगे, जिसे देखकर सभी चौंक जाएंगे।