logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंदोरा क्षेत्र नक्सलियों का नया केंद्र! नक्सल अभियान प्रमुख संदीप पाटिल बोले- स्लम के युवा नए टारगेट


नागपुर: राज्य सरकार और सुरक्षा बलों की लागतार कार्रवाई से राज्य में नक्सली गतिविधि अपने अंतिम सांसे गिन रही है। कोई भी नया व्यक्ती या युवा इसमें शामिल नही होना चाहता है। जिससे नक्सलियों के गुरिल्ला लड़को की कमी हो गई है। जिसके बाद नक्सलियों ने शहरी भागों के स्लम में रहने वाले युवाओं को शामिल करने का काम शुरु कर दिया है। नागपुर शहर में इंदोरा परिसर नक्सलियों का नया केंद्रा बनता जा रहा है। एंटी नक्सल मूवमेंट के विषेश आईजी संदीप पाटिल ने कहा कि, ये युवाओं का ब्रेन वॉश कर रहे हैं और उन्हे सरकार के खिलाफ खडे रहे हैं। जो बहुत चिंता की बात है।

मीडिया से बात करते हुए पाटिल ने बताया कि, "गडचिरोली के युवाओं का नक्सल मूवमेंट से पूरी तरह मोहभंग हो चूका है। इस कारण अब कोई युवक नक्सली नहीं बनना चाहता है, बल्कि वह सरकरी नौकरी और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसी को देखते हुए अब नक्सलियों ने शहरी भागों के झुग्गी-झोपी है वहां अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। माओवादियों के जो अर्बन सेल के लोग है वह ऐसे क्षेत्रों में जाकर उन युवाओं की पहचान कर रहे हैं, जो किसी न किसी कारण प्रशासन से परेशान है।

आईजी पाटिल ने बताया कि, "नागपुर का इंदोरा परिसर वर्तमान में शहरी नक्सली और इस तरह की गतिविधि का केंद्र बनता जा रहा है। शहर का सबसे ज्यादा झुग्गी-झोपडी का क्षेत्र होने के साथ-साथ यह पहले भी अर्बन नक्सल की  मौजूदगी रही है। वहीं अब नक्सलियों ने फिर से अपनी गतिविधि इस क्षेत्र में बढ़ा दी है।" उन्होंने कहा कि, "ये न्याय देने के नाम पर उन युवाओं को टारगेट कर रहे हैं, जो नकारात्मक सोच और कमजोर हैं। ये उनका ब्रेनवाश कर रहे हैं और उन्हें अपने संगठन में शामिल कर रहे हैं। माओवादियों का अर्बन सेल बड़ी तेजी के साथ इस काम को अंजाम देने में लगा हुआ है।"

ऐसी गतिविधि को नहीं करेंगे बर्दाश्त

पाटिल ने बताया कि, "इन युवाओं को जंगल में लड़ाई लड़ने से लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वय बनाने के लिए नियुक्त किया जा रहा है. जंगल में असला-बारूद और स्वास्थ्य सेवाएं सहायता उपलब्ध करवाने का काम इन युवाओं से करवाया जाएगा।" उन्होंने कहा कि, "इन नक्सली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने अब शहरी क्षेत्रों में सक्रिय नक्सल समर्थकों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी है।"