घर में रखें सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 30 लाख का समान जलकर खाक
नागपुर: शहर के खरबी परिसर में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक घर में रखें दो सिलेंडर में बलास्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया। हालांकि, तब तक घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना के कारण 30 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है कि, आग और धुएं का गुब्बार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
admin
News Admin