logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एसटी वर्कशाप में बरामद वस्तु निकला अग्निशामक यंत्र, जांच के बाद खुलासा


नागपुर: गणेशपेठ स्तिथ राज्य परिवहन निगम में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब गड़चिरोली से आई एक बस में  संदिग्ध वस्तु बरामद की। तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस और बम विरोधी टीम को बुलाया गया। टीम ने वस्तु को अपने कब्जे में लिया और उसे जांच के लिए ले गए। जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके तहत संदिग्ध वस्तु कोई बम नहीं बल्कि आग बुझाने वाला एक यंत्र है। इस खबर से पुलिस प्रशासन को बड़ी राहत मिली। 

क्या है पूरा मामला? 

बुधवार दोपहर दो बजे गणेशपेठ पुलिस थाने में राज्य परिवहन निगम एसटी महामंडल के डिपो से फोन आया। जिसमें गड़चिरोली डिपो से आने वाली बस में संदिग्ध वस्तु मिली। पुलिस की टीम बम विरोधी टीम के साथ डिपो पहुंची जहां टीम ने बस से संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लिया और उसे जांच के किए सुराबर्डी स्तिथ केंद्र लेकर गए। एसटी डिपो में मिले वस्तु से शहर में हड़कंप मच गया। 

एक दीन पहले ही गड़चिरोली में एंटी नक्सल अभियान के डीजी संदीप पाटिल ने बड़ी जानकारी दी थी। जिसके तहत नक्सलियों ने अपने गोरिल्ला लड़कों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर शहरी क्षेत्रों पर ध्यान देना शुरु कर दिया है। माओवादियों के शहरी सेल शहरों के झुग्गी झोपड़ी जैसे क्षेत्रों में उन युवाओं को अपने टारगेट कर रही है जो या तो सरकार के विरोधी हैं या थोड़े अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पाटिल ने बताया कि, नागपुर का इंदोरा परिसर वर्तमान में नक्सली मूवमेंट का नया केंद्र बनकर उभरा है। पाटिल के अनुसार, नक्सलियों के अर्बन सेल ने इन क्षेत्रों में अपनी फौज उतार दी है। 

पुलिस विभाग को मिली राहत 

एक तरफ़ इस खुलासे और दुसरी तरफ़ गड़चिरोली से आई बस में मिले संदिग्ध वस्तु ने शहर पुलिस के कान खडे कर दिए। हालांकि, आई जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस विभाग को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, अब यह सवाल उठने लगा है कि, आखिर आग बुझाने वाले संयंत्र का कवर किसने निकाला।

देखें वीडियो: