logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: महाराज की मूर्ति का माल्यार्पण कर सकल मराठा समाज ने मनाया जश्न, सरकार को किया धन्यवाद


नागपुर: मराठा समाज (Maratha Community) को आरक्षण (Reservation) देने के लिए पेश विधेयक विधानमंडल (Maharashtra Legislature) से पास हो गया। इसके बाद मराठा समाज में जश्न का माहौल है। नागपुर में भी मराठा समाज द्वारा जश्न मनाया गया। इस दौरान सभी ने राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया।

मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार ने विधानमंडल का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दोनों सदनों में मराठा को शिक्षा और नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक पेश किया। जिसे दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। आरक्षण विधेयक के पास होने के बाद राज्य भर में मराठा समाज में जश्न का माहौल है।

उपराजधानी नागपुर में भी जश्न मनाया गया। शहर के महल परिसर स्तिथ गांधी गेट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और छत्रपति शिवजी महाराज की मूर्ति का माल्यार्पण कर जश्न मनाया। इस दौरान सभी राज्य सरकार सहित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को धन्यवाद भी किया। 

विधेयक भले विधानमंडल से पास हो गया है। लेकिन विपक्षी नेताओं का कहना है कि, पिछली बार की तरह इस बार भी यह विधेयक अदालत की दहलीज पर नहीं टिकेगा। हालांकि, सरकार ने साफ़ किया कि, अगर कोई इसे अदालत में चैलेन्ज करेगा तो भी वह वहां टिका रहेगा।

देखें वीडियो: