logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विवि का 111 वा दीक्षांत समारोह, 73 बाद राष्ट्रपति की उपस्तिथि में होंगे शामिल


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के 111 वा दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार 2 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश भट सभागृह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमे प्रमुख अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेगी. आज़ादी के बाद यह दूसरा मौका होगा जब कोई राष्ट्रपति नागपुर विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शरीक होने जा रहा है। इससे साल 1950 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद दीक्षांत समारोह में शरीक हुए थे। 

2 दिसंबर शनिवार को नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा 111 वाँ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है. नागपुर के रेशमबाग स्थित सुरेश भट सभागृह में इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेगी। राष्ट्रपति के आलावा राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,  और उच्च शिक्षण मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को आयोजित पत्र परिषद में कुलपति डॉ सुभाष चौधरी ने बताया की समारोह में साल 2022-23 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पदवी प्रदान की जाएगी। इस दौरान कुल 79447 छात्रों को पदवी और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।  साथ ही विज्ञान और तंत्रज्ञान विद्या शाखा से डॉ रामचंद्र तुपकरी और राजश्री रामटेके को राष्ट्रपति के हाथो सम्मानित किया जाएगा। जबकि 2 लोगों को मरणोपरांत पदवी प्रदान की जाएगी. 

आज़ादी के बाद यह दूसरा मौका होगा जब कोई राष्ट्रपति नागपुर विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शरीक होने जा रहा है। इससे साल 1950 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद दीक्षांत समारोह में शरीक हुए थे. अब 73 साल बाद दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेगी। नागपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल, अंतिम गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया सी. राजगोपालाचारी, कवि और राजनीतिज्ञ डा. सरोजनी नायडू, जैसे नामी राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज शिरकत कर चुके है.