logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर यूनिवर्सिटी का 605 करोड़ का बजट पेश, कुल आय का 80 प्रतिशत परीक्षा विभाग पर होगा खर्च


नागपुर: नागपुर विश्वविद्यालय का वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 605 करोड़ 16 हजार रुपये का बजट पेश किया गया. बजट में 45.64 करोड़ के घाटे का अनुमान बताया गया है जबकि बजट में कुल आय का 80 प्रतिशत परीक्षा विभाग पर खर्च किया जाएगा.  

नागपुर विश्वविद्यालय की अधिसभा का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में किया गया था. अध्यक्षता कुलपति डॉ प्रशांत बोकारे ने की. इस बजट में परीक्षा से प्राप्त कुल आय का 80 प्रतिशत परीक्षा विभाग पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है. 

साथ ही परीक्षा विभाग के कम्प्यूटरीकरण, परीक्षा में सुधार और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए इस बजट में 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा बजट में डाॅ. आंबेडकर लॉ कॉलेज को 2 करोड़, नॉलेज रिसोर्स सेंटर के लिए 1.10 करोड़ रुपये, शारीरिक शिक्षा विभाग के लिए 1 करोड़, फार्माकोलॉजी विभाग के लिए 75 लाख रुपये, इनडोर स्टेडियम के लिए 30 लाख रुपये, विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों के लिए 7 करोड़, नए प्रशासनिक भवन के शेष कार्य के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. 

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों, छात्रावासों, पुस्तकालयों और शौचालय भवनों की मरम्मत और रखरखाव समेत कई विभागों के लिए निधि प्रदान की गई है.

परीक्षा फीस होगी वापस 

राष्ट्रसंत तुकाडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने उन उम्मीदवारों की री-इवैल्यूएशन फीस लौटाने का निर्णय लिया है, जिन्होंने अपने पेपरों के पुनर्मूल्यांकन के बाद शीतकालीन सत्र 2023 में परीक्षाओं को पास किया. सोमवार को हुई सीनेट की बैठक में स्नातक छात्रों के प्रतिनिधि विष्णु चांगड़े और अधिवक्ता मनमोहन वाजपेई ने परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाये. विष्णु चांगड़े ने कहा कि पिछले सात वर्षों से सदस्य उत्तीर्ण घोषित किए गए छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क की प्रतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं. सीनेट ने पारित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. 

देखें वीडियो: