logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुराने विवाद में युवक की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: पुराने विवाद में सब्बल से हमला कर युवक की हत्या करने की घटना वाड़ी थाना अंतर्गत सूराबर्डी स्तिथ शिव नगरी से सामने आई है। घटना रविवार आधी रात में हुई। मृतक की पहचान अमित प्रदीप आगरकर (25, शिवनगरी सुराबर्डी(टकिया), वडधामना) निवासी के रूप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल पुनीतराम जंघेल (23, सुराबर्डी ग्रामपंचायत) को गिरफ्तर कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों ड्राइवर हैं। बीते कई दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दो बार हाथापाई।  वारदात वाले दिन मृतक अपने दोस्त के साथ बैठकर सूराबर्डी स्तिथ शिव नगरी ग्राउंड पर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और विवाद करने लगा। 

इसी दौरान आरोपी ने सब्बल से अमित के सिर पर हमला कर दिया। जहां मौके पर ही अमित की मौत हो गई। वहीं मृतक के दोस्त ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसपर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की जानकारी कर रही है।

देखें वीडियो: