logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले के बयान पर हेमंत ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा ये देश को विभाजन करने का प्रयास


नागपुर: राम मंदिर को लेकर बयान बाजी कर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले फंस गए हैं। साधु संत सहित भाजपा पटोले पर हमलावर हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दिए बयान को लेकर कांग्रेस सहित सोनिया गांधी पर हमला बोला। 

सरमा ने कहा, नाना पटोले ने दिया बेहद खतरनाक बयान। यानी राम मंदिर का शुद्धिकरण सोनिया गांधी करेगी। सोनिया गांधी का धर्म क्या है?  और अगर राम मंदिर के शुद्धिकरण का काम सोनिया गांधी करेंगी तो क्या हिंदू चुप रहेंगे? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बना है।"
सरमा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी पटोले को घेरा था। पीएम ने कहा, "हमारी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू कुछ दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर गईं और रामलला से देश की उन्नति की कामना की. उनके जाने के एक दिन बाद कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने कहा कि हम गंगाजल से राम मंदिर को पवित्र करेंगे. ऐसे लोगों को राजनीति में रहने का अधिकार है क्या?"

उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहता हूं कि जिस कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया उसकी सभी सीटों पर जमानत जब्त हो जाए. ये देश का अपमान है, आदिवासी समाज का अपमान है और ये हमारी माताओं बहनों का अपमान है।"