logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से पुणे केवल छह घंटों में, PWD और केंद्रीय महामार्ग के बीच नए एक्सप्रेस वे के लिए हुआ समझौता


नागपुर: केंद्रीय राष्ट्रीय महामार्ग मंत्रालय और राज्य लोक निर्माण विभाग के बिच पुणे और संभाजीनगर के बिच छह लेन के नए एक्सप्रेस वे को लेकर समझौता हुआ। शुक्रवार को रेडिसन ब्लू होटल में अयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के बिच समझौता हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। वहीं इस महामर्ग के निर्माण से नागपुर वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। महामार्ग के निर्माण के बाद केवल छह घंटे में नागपुर से पुणे पहुंचा जा सकेगा। 


इस दौरान बोलते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, समृद्धि हाईवे के सफल निर्माण के बाद नागपुर से मुंबई पहुंचना बेहद सुखद और तेज हो गया है। समृद्धि से संभाजी नगर केवल चार घंटे में पहुंचा जा सकता है लेकिन संभाजी नगर से पुणे पहुंचना अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके कारण, संभाजीनगर से पुणे तक मौजूदा यातायात भीड़ से बचने के लिए एक नए राजमार्ग की तत्काल आवश्यकता थी। बहुत खुशी है कि पुणे से छत्रपति संभाजी नगर तक 230 किलोमीटर छह-लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन हुआ है।

नया एक्सप्रेसवे मराठवाड़ा के आपदा प्रभावित क्षेत्र बीड जिले के कुछ गांवों को जोड़ रहा है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि सूखा प्रभावित इलाकों को विकास की नई सौगात मिलेगी। यह हाईवे पुणे में रिंग रोड से जुड़ जाएगा. पुणे में जिस स्थान पर रिंग रोड को यह सड़क मिलेगी, वहां रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने तक पुणे में रिंग रोड रोड भी पूरी तरह तैयार हो जाएगी.