logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

टिकट मिलने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


नागपुर: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर से उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद बुधवार देर रात गडकरी पहली बार नागपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने डीजे, ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। 

भाजपा ने बूधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दुसरी सूची जारी की। इस सूची में भाजपा ने नागपुर सहित विदर्भ की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। भाजपा ने नितिन गडकरी को तीसरी बार नागपुर से चुनावी मैदान में उतारा। गडकरी की उम्मीदवारी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

टिकट घोषित होने के बाद देर शाम गडकरी पहली बार नागपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने डिजे, ढोल, फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। एअरपोर्ट पर नागपुर बीजेपी के तमाम बड़े नेता, विधायक सहित बड़ी सांख्य में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का पुरा परिवार भी मौजुद रहा। 

जनता के प्रेम और आशिर्वाद से जारी रहेगा काम 

नागपुर से उम्मीदवारी घोषित होने पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित चुनाव समिति को धन्यवाद किया। गडकरी ने कहा कि, बीते 10 सालों से वह लगातार विकास का के काम में लगे हुए हैं। वहीं जनता के प्रेम और आशीर्वाद से यह कार्य जारी रहेगा।

उद्धव ने दिया था शिवसेना में शामिल होने का प्रस्ताव 

ज्ञात हो कि, भाजपा की पहली सूची में गडकरी का नाम नहीं होने को लेकर विपक्षी लगातार भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान की हो रही थी। उद्धव ने भाजपा पर गडकरी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री को शिवसेना में शामिल होने और महाविकास आघाड़ी की टिकट पर चुनाव लडने का प्रस्ताव दिया था। वहीं केंद्र में सरकार बनने के बाद अहम मंत्रालय देने की बात भी कही थी। 

देखें वीडियो: