logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर से नितिन गडकरी निर्विरोध! सामाजिक संगठनों ने कांग्रेस समेत सभी दलों से उम्मदीवार नहीं उतारने की मांग


नागपुर: गर्मी का मौसम आते ही चुनावी की तपिश भी महसूस होने लगी है। केंद्रीय चुनाब आयोग द्वारा अभी तक आम चुनावो की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसके पहले ही राजनीतिक दलों ने उम्मदीवारों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित तमाम दलों ने कई सीटों पर नमो का ऐलान कर दिया है। इसी बीच नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निर्विरोध जितने की मुहीम शुरू हो गई है। बुधवार को शहर के तिरंगा चौक पर शहर के कई सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर गडकरी को निर्विरोध चुनाव जितने की मांग की। 

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अब तक केवल पहली लिस्ट जारी की है। जिसमे 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। लेकिन इस लिस्ट में महाराष्ट्र के एक भी सीट के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। अब सभी को भाजपा की दूसरी लिस्ट का इन्तजार है उम्मीद है जल्दी ही दूसरी लिस्ट भी जारी होगी और इसमें महाराष्ट्र से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी। वैसे महाराष्ट्र के भाजपा उम्मीदवारों के संभावित नामों में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम की चर्चा है। 

नागपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं बल्कि देशभर में अपने अंदाज और कार्यशैली खासकर उनके मंत्रालय द्वारा किये जा रहे कामों की वजह से पहचाने जाते है। इसलिए अब नागपुर में कई सामाजिक संगठन नितिन गडकरी को नागपुर लोकसभा सीट से निर्विरोध चुनकर भेजने की गुजारिश कर रहे है। इसके लिए इन संगठनों के पदाधिकारियों ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया और वो इस संबंध में विपक्षी दल के नेताओं से भी मिलने वाले है और उन्हें अपनी मांग समझाने का प्रयास करेंगे।

देखें वीडियो: