logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर 12 संगठनों के मोर्चों ने विधान भवन पर दी दस्तक


नागपुर: शीत सत्र के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर 12 संगठनों के मोर्चों ने विधान भवन पर दस्तक दी। इस दौरान आल महाराष्ट्र फेयर प्राइस शॉपकीपर फेडरेशन ने जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर हल्ला बोल किया तो वही सकल धनगर समाज समन्वय समिति के बैनर तले आरक्षण दिए जाने की अपनी अहम मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान एहतियात  के तौर पर पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त रहा।

अधिवेशन के तीसरे दिन 12 सगठनों  ने मोर्चे के रूप में विधानभवन पर हल्ला बोल किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की जिसके बाद संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने संबंधित विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर निवेदन भी दिए। 

सोमवार को विधान भवन पर पहुंचे मोर्चों में से धनगर समाज समन्वय समिति महाराष्ट्र राज्य नागपुर का मोर्चा यशवंत स्टेडियम धंतोली से निकलकर टेकडी रोड पर रोका गया जहां अपने विभिन्न मांगों लेकर संगठन के पदाधिकारी ने  सरकार को ज्ञापन सौंपा।

वहीं, ऑल महाराष्ट्र फेयर प्राइस शॉपकीपर फेडरेशन संगठन भी सोमवार को विधान भवन पर मोर्चा लेकर पहुंचा जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर हल्ला बोल किया गया।

महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति की बैनर तले शिक्षकों का एक मोर्चा भी विधान भवन पर पहुंचा जहां राज्य भर से आए शिक्षको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर हल्ला बोल किया।