logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फ्लाइट में यात्री को आया मिर्गी का दौरा, निचे गिरने से कंधा टुटा; नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग


नागपुर: दिल्ली से हैदराबाद जा रही विस्तारा एयर की लाइट को नागपुर के बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport) पर आपातकालीन लैंडिंग हुई। फ्लाइट में सवार एक यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके कारण उसका बयां कंधे की हड्डी निकल आई। मरीज को शहर के किंग्स-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

विस्तारा की फाइट VK829 दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी। इसी दौरान विमान में सवार यात्री 44 वर्षीय विनय कुमार गोयल को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया। जिसके कारण वह कुर्सी के निचे गिर पड़े। इस कारण गोयल की जीभ कट गई। वहीं बाए कंधे की हड्डी बाहर निकल आई। इस बात की जानकारी अन्य यात्रियों ने क्रू-मेंबर को दी।

गुरुवार सुबह 10 बजे पर फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई कराई गई। विमानतल पर ही मरीज को प्रारंभिक उपचार दिया गया। हालांकि मरीज की सेहत में कोई सुधार नहीं होने से एम्बुलेंस के जरिये मरीज को तुरंत शहर के किम्स-किंग्सवे अस्पताल में रेफर किया गया। 

अस्पाल के ब्रांडिंग और जनसंपर्क अधिकारी ऐजाज़ शामी ने बताया कि, मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शुरूआती जाँच के बाद उसका इलाज शुरू किया गया। फ़िलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई गई है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रतिक उत्तरवार की अगुवाई में टीम मरीज के इलाज में जुटी है।

विस्तारा की फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग के बाद लगभग आधे घंटे के बाद फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी। इस संदर्भ में विमानन कंपनी विस्तारा ने मरीज के परिवार को सूचित किया है।

देखें वीडियो: