logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अन्य राज्यों की तरह ‘एफडीसीएम’ बिजनेस मॉडल तैयार करें-वन मंत्री


नागपुर: लकड़ी और बांस जैसे वन उत्पाद महाराष्ट्र वन विकास निगम (FDCM) के माध्यम से बेचे जाते हैं। वन उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने वन विकास निगम को देश के अन्य राज्यों का अध्ययन करने और विभिन्न सामग्रियों के उत्पादन और बिक्री के लिए एक 'बिजनेस मॉडल' विकसित करने के निर्देश दिए हैं.महाराष्ट्र वन विकास निगम के मुख्य कार्यालय में आज महाराष्ट्र वन विकास निगम की पूर्ण गतिविधियों और वर्तमान स्थिति के बारे में एक प्रस्तुति दी गई। इस समय वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने उपस्थित थे.इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (योजना) संजीव गौर, महाप्रबंधक (नागपुर संभाग) ऋषिकेश रंजन, मंडल प्रबंधक प्रवीण ए., गोरेवाड़ा चिड़ियाघर के निदेशक एस.एस. भागवत सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. .
       वन उत्पादों की बिक्री में निगम के पास लगभग पांच दशकों का अनुभव है। निगम ने इको-टूरिज्म, औषधीय पौधों की खेती, भवनों के लिए गुणवत्तापूर्ण लकड़ी जैसी कई गतिविधियों को लागू किया है। कई हरित पहले भी कार्यान्वित की जा रही हैं। कर्नाटक में विभिन्न प्रकार के वन उत्पादों से सामग्री का निर्माण किया जाता है। इस बिजनेस मॉडल का अध्ययन करने की जरूरत है। प्रस्तुति के दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य वन विकास निगम को इस दिशा में एक बिजनेस मॉडल विकसित करना चाहिए।