logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

400 पार के दावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडिग, बोले- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता


वाराणसी: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के चौथे चरण का मतदान समाप्त हो चूका है। वहीं तीन चरणों का प्रचार तेजी से किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को आखिरी चरण के लिए चुनाव के लिए नामांकन शुरू है। इसी के तहत नामांकन के आखिरी दिन यानी आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपना पर्चा भरा। पीएम ने तीसरी बार वाराणसी (Varanasi) से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के पहले पीएम ने अपने 400 पार वाले दावे को फिर से दोहराया, इसी के साथ उत्तर प्रदेश से कांग्रेस (Congress) एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत रही ऐसा दावा भी किया। 

नामांकन के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किये और फिर गंगा पूजा की। इसके बाद काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन उनका आशीर्वाद लिया। इसी के पश्च्यात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी समाचार चैनल से बात की। जिसमें उन्होंने यह दावा किया। राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलते हुए पीएम ने कहा, "उत्तर प्रदेश में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाएगी. राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन वे वायनाड से क्यों भागना चाहते थे? उन्हें हार का सामना करना पड़ता है. ऐसा भी लगता है कि राहुल गांधी ने अपनी भाषा तीखी कर ली है. वे जितनी बात कर सकते हैं, कर रहे हैं. राहुल गांधी क्या हैं ये केरल में पता चल गया है. केरल ने उन्हें सबक सिखाया है।"

जनता ने वंशवाद को पूरी तरह नकार

उत्तर प्रदेश में मतदाता उदार हैं। जो लोग अब हमारे खिलाफ रायबरेली से लड़ रहे हैं वे अमेठी से हार गए। क्या वे एक बार भी अमेठी गये? ऐसा सवाल भी पीएम ने पूछा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "2017 में भी दोनों साथ आए थे और काली जैकेट पहनकर ट्रक में घुमा था, लेकिन हुआ कुछ नहीं था। वैसा इस बार भी है। जनता ने वंशवाद को पूरी तरह नकार दिया है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि, "योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कई अच्छी चीजें हुई हैं और लोगों ने इसे स्वीकार किया है, इसलिए कई चीजें बदल रही हैं।"

काशी से भरा तीसरी बार नामांकन 

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार काशी से नामांकन भर दिया है। इस भाजपा सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रधनमंत्री को लेकर वाराणसी के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से लोग पीएम के इंतजार में काल भैरव मंदिर के रास्ते पर जमा हुए दिखाई दिए। यही नहीं पीएम के नामांकन के समय भी सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।