logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संजय राउत ने किया बड़ा दावा


नागपुर: महाराष्ट्र में भाजपा हारती हुई दिखाई दे रही है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर या पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस कारण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का टिकट भी कट सकता है। रविवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे गुट नेता संजय राऊत ने यह दावा किया। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, मोदी को उतार कर भाजपा गडकरी नाम के कांटे को हटाना चाहती है।

राउत ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी उद्धव ठाकरे और शरद पवार से डर गई है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, महाविकास अघाड़ी 40 से ज्यादा सीटों पर जितने जा रही है। पिछले दिनों अमित शाह मिशन 45 के तहत राज्य के दौरे पर आये थे। हर सीट पर लड़ेंगे और जीतेंगे।"

उन्होंने कहा कि, देश में सत्ता में परिवर्तन होने वाली है, उसकी शुरुआत महाराष्ट्र की भूमि से होगी। इसी लिए भाजपा चाहती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की नागपुर या पुणे सीट से चुनाव लड़े। उसमे एक कारण नितिन गडकरी का टिकट काटना भी शामिल है। इससे जो कांटा फंसा हुआ है उसे निकाला सकते हैं।" इसी के साथ राउत ने यही भी कहा कि, मोदी कहीं से भी लड़ें आमना सामना उनका हमारे साथ ही होगा।"

देखें वीडियो: