logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यात्रियों के लिए खुशखबरी: 'मुंबई से नागपुर' और 'सिकंदराबाद-दानापुर वाया नागपुर' विशेष ट्रेन शुरू


नागपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल ने 2 मई से को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और नागपुर बीच वन-वे विशेष ट्रेन साथ ही, सिकंदराबाद-दानापुर वाया नागपुर के बीच 20 अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है।

इस टाइम पर चलेगी ट्रेन 

ट्रेन संख्या 02103 वन-वे सुपरफास्ट विशेष दिनांक 02.05.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से आधी रात 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर तीन बजे नागपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्‍याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मल्‍कापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर स्टॉप लेगी। 

सिकंदराबाद - दानापुर वाया नागपुर: 

  • ट्रेन 07647 स्पेशल 27 अप्रैल, 2024 से 29 जून, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को रात 9 बजे सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:30 बजे नागपुर पहुंचेगी, 07:30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 05:50 बजे दानापुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 07648 स्पेशल 29 अप्रैल, 2024 से 1 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 8 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 08:55 बजे नागपुर पहुंचेगी और 9 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 7 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। 

इन स्पेशल ट्रेनों का जनगांव, काजीपेठ, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, सिरपुरकागज़नगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और पं दीन दयाल उपाध्याय जं पर स्टॉपेज रहेगा।