logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

तेज आंधी के साथ आई बारिश, गर्मी से जूझ रहे नागपुरवासियो को मिली थोड़ी राहत


नागपुर: पिछले एक हफ्ते से चिलचिलाती धुप और गर्मी से शहर की जनता परेशान थी। हालांकि, शाम को अचानक शहर का मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिली।

नागपुर में मई के महीने में तापमान लगातार बढ़ रहा, जिससे गर्मी का अहसास हर दिन बढ़ता ही जा रहा। इस तपती गर्मी में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही नागपुर और विदर्भ के कई जिले में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। इस बार ये चेतावनी बिलकुल सही साबित हुई। और तेज हवा के साथ आसमान में छाए बादल बरसे। 

इस बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है। नागपुर में कई जगह बारिश के दौरान ही ओले भी गिरे। मौसम बारिश ने अगले तीन-चार दिन के लिए बारिश की संभावना जताई है 

बारिश से गिरा तापमान 

शाम में हुई बारिश से उपराजधनी के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में 4.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। नागपुर सहित अन्य गोंदिया, गडचिरोली के तापमान में कमी आई  है। 

ऐसा रहा मंगलवार को विदर्भ के सभी जिलों का तापमान:

अकोला 43.7 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) 28.8 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
अमरावती 42.827.7
बुलढाणा 40.226.4
चंद्रपुर 42.423.4
गडचिरोली 3524.6
गोंदिया 3724.2
नागपुर 38.123.5
वर्धा 4329.9
वाशिम 43.426.4
यवतमाल 42.522