logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramdaspeth Bridge: डेडलाइन का आज आखिरी दिन, काम की गति देख पूरा होने में लगेगा और वक्त


नागपुर: रामदापेठ परिसर से बहने वाले नाग नदी में बन रहे पुलिया के काम को समाप्त कर जनता के लिए शुरू करने के लिए दी गई डेड लाइन की आज आखिरी दिन है। हालांकि, काम की गति को देखते हुए यह कहना बेहद मुश्किल है कि, पुलिया का काम आज समाप्त होगा और एक फ़रवरी से शुरू होगा। वर्तमान स्तिथि को देखते हुए अभी पुलिया शुरू होने में और समय लगेगा। 

ज्ञात हो कि, अगस्त 2022 में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रत हो गया था, इस कारण मनपा ने ऐतिहातन तौर पर पुल को बंद कर दिया था। साथ ही इस जगह पर नया पुल बनाने का निर्णय लिया। अक्टूबर 2022 में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसे अक्टूबर 2023 में समाप्त करना था। हालांकि, समय पूरा होने के बावजुद काम पूरा नहीं हुआ। रामदासपेठ परिसर में रहने वाले नागरिकों को बड़ी मुश्किल होती थी। नागरिकों ने कई बार आंदोलन कर मनपा ने जल्द से जल्द इसे शुरू करने की मांग की। 

नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए मनपा ने सम्बंधित ठेकेदार के साथ बैठक की और 31 जनवरी तक काम पूरा कर उसे शुरू करने का निर्देश दिया। वहीं अगर ऐसा नहीं होता तो तय टेंडर के मुताबिक रोजाना की तर्ज पर जुर्माना लगाने की चेतवानी भी दी थी। मनपा की चेतवानी के बाद ठेकेदार ने काम की गति में तेजी लाई।