logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: दोपहिया वाहनों के लिए खुला रामदासपेठ पुलिया, नागरिकों को मिली बड़ी राहत


  • अगस्त 2022 में टुटा था पुलिया 
  • अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था काम 
  • 12 महीने में करना था निर्माण 
  • 15 महीने के बाद खुला पुलिया
  • सिर्फ एक हिस्से को खोला गया 

नागपुर: एक लंबे इंतजार के बाद नागपुर शहर के रामदासपेठ इलाके में नाग नदी पर स्थित पुलिया यातायात के लिए खुल गया। पुलिया का काम अब भी शुरू है और पूरी तरह से यह काम मार्च के महीने में ही ख़त्म होगा हालाँकि नागरिको की दिक्कतों को देखते हुए पुलिया का एक हिस्सा जो बनकर तैयार हो चुका है उसे दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए गुरुवार से खोल दिया गया है।

अगस्त 2022 से पुलिया थी बंद 

रामदासपेठ के इस पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद अगस्त 2022 से यातायात पूरी तरह से ठप था। अक्टूबर 2022 से पुलिया का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसे पूरी तरह से अक्टूबर 2023 में ख़त्म हो जाना था लेकिन यह अब तक शुरू है। सितंबर 2023 में नागपुर में आयी बाढ़ के बाद पंचशील चौक पर नैशनल हाइवे पर बना पुल भी धस गया जिस वजह से नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामदासपेठ, वर्धा रोड, केनाल रोड,सेंट्रल बाजार रोड से गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए  ये दोनों पुलिया बेहद अहम थी लेकिन बीते कुछ महीनो से परेशानी बेहद बढ़ चुकी थी।

पुलिया शुरू करने नागरिकों ने किया था आंदोलन

रामदासपेठ पुलिया के धीमी गति से शुरू काम की वजह से नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा मनपा प्रशासन पर लगातार फूट रहा था। मनपा पर इस पुलिया को जल्द शुरू करने का भारी दबाव था। मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने बीते ने पुलिया का निर्माणकार्य कर रही कंपनी को 31 जनवरी तक एक हिस्से को खोलने का अल्टीमेटम दिया था। इस अल्टीमेटम का असर हुआ और 1 फ़रवरी से पुलिस के एक हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया गया है। लेकिन इसका लाभ सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही मिलेगा।

जल्द ही अन्य वाहनों को भी मिलेगी अनुमति 

पुलिया का यातायात शुरू किये जाने से पहले अतिरिक्त आयुक्त डॉ सुनील लहाने और मुख्य अभियंता राजीव गायकवाड़ ने निरिक्षण किया और यातायात शुरू किये जाने का निर्णय लिया। मनपा के मुताबिक इस पुलिया के शुरू काम के बीच में कई तरह की दिक्कतें सामने आयी जिस वजह से काम में देरी हुई। पुलिया के रामदासपेठ परिसर की ओर जाने वाले हिस्से में उतार में कुछ जरुरी काम कर जल्द ही इसे चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिए जाने की जानकारी मुख्य अभियंता ने दी है। 

देखें वीडियो: