logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: हुड़केश्वर में घर में घुसकर लूटपाट, व्यापारी के घर से आठ लाख रुपये लेकर फरार


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत बीती रात 5 से 6 हथियारबंद आरोपियों ने रोटकर  लेआउट स्थित एक व्यापारी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे पहले बंधक बना कर जख्मी किया और बाद में उसके घर में रखी 8 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए. इस लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल में भी खलबली मच गई. पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन अज्ञात लुटेरों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

हुडकेश्वर पुलिस थाने के न्यू ओम नगर रोटकर ले आऊट में द्रुगकर परिवार रहता है। परिवार मे फरियादी अमित द्रुगकर उनकी मां बड़ा भाई स्वनिल उसकी पत्नी और . एक छोटी बच्ची  हैं। अमित कॉटन मार्केट  फूल मार्केट में दलाली का काम करता है और अविवाहित है।

बीती रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। रात करीब 1:30 बजे के दौरान 5 से 6 हथिया२ बंद आरोपी उनके घर में पहुँचे और बाहर से लाइट बद कर दी। तल मंजिल पर अमित और उसकी माँ कल्पना सोई हुई थी। लाइट बंद होने के कारण अमित की मां ने उपर की मंजिल में रहने वाले अपने बड़े बेटे स्वप्निल को आवाज देकर लाइट बंद होने की जानकारी दी थी और ठीक उसी दौरान जब उसने बाहर देखने के लिये दरवाजा खोला तो ये अज्ञात आरोपी जबरदस्ती कमरे में घुस गए. हालांकि इससे पहले आरोपियों ने ऊपर रहने वाले फरियादी के भाई स्वप्निल के कमरे  को बाहर से कुंडा लगाकर बंद कर दिया था. 

आरोपियों ने पहले अमित को बंधक बनाक२ उसे घायल कर दिया और एक आरोपी ने फरियादी की मां के गले पर कोयता रख कर उसे चुप रहने की नसीहत दी. इस दौरान स्वप्निल को भी नीचे से चीखने चिल्लाने की आवाज आने के बाद उसने तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी. 

आरोपियो ने अमित को बंधक बनाकर घर में रखे कीमती सामान के बारे में पूछा और बेडरूम में रखी 8 लाख रुपये की नगदी मिलने के बाद  तुरंत उसे लेकर वहां से भाग खड़े हुए. पास में ही परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वहां से भागते हुए दिखाई दिए हैं . इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल में खलबली मच गई और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे .घायल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल  ताल में दाखिल करवाया गया । पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर इन अज्ञात लुटेरों की तलाश कर रही है.