logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

युवा मोर्चा ने कुलगुरू के कक्ष में किया आंदोलन, कुणाल राऊत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग


नागपुर: विश्वविद्यालय परिसर में वीर सावरकर का पुतला जलाने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चे आक्रामक हो गई है। शुक्रवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु डॉक्टर सुभाष चौधरी के कक्ष के अंदर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की।

ज्ञात हो कि, गुरुवर को युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राऊत की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विश्व विद्यालय के जमुनालाल बजाज प्रशानिक परिसर में जमा हुए। इस दौरान उन्होंने वीर सावरकर का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। 

युवक कांग्रेस के इस कदम से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भड़क गए। आज सभी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और कुलगुरु के कक्ष में आंदोलन किया। इस दौरान कुल गुरु को निवेदन देकर कुणाल राऊत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। 

अंबाझारी थाने में दर्ज कराई शिकायत

युवा मोर्चा के आंदोलन को देखते हुए कुलगुरु ने अंबाझरी थाने में फोन कर राऊत के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया। इसी के साथ कुल गुरु ने शिकायती पत्र भी लिखा जिसे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के सामने पढ़ने के बाद अंबाझारी थाने में भेज दिया।