logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

संगठन में संघ ने किया बड़ा बदलाव, मनमोहन वैद्य को सहसरकार्यवाह पद से किया मुक्त


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सहसरकार्यवाह रहे मनमोहन वैद्य को दायित्व मुक्त कर दिया है। इसी के साथ सहसरकार्यवाह की संख्या बढाकर पांच से छह कर दी है। इसी के साथ संघ ने सहसरकार्यवाह के पद को चार से बढ़ाकर छह का दिया है। जहां अतुल लिमए और अलोक कुमार को नया सहसरकार्यवाह बनाया गया है। 

ज्ञात हो कि, रविवार को संघ का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा तीन दिवसीय अधिवेशन समाप्त हुआ। जहां एक बार फिर दत्तात्रेय होसबाले को फिर से सरकार्यवाह चुना गया है। इसी के साथ 2024-27 के कार्यकाल हेतु छह सहसरकार्यवाह नियुक्त किए गए। उल्लेखनीय है कि, अभी तक संघ में सहसरकार्यवाह  के चार पद हुआ करते थे। लेकिन अब इसे बढाकर छह कर दिया गया है। 

जिन्हें सहसरकार्यवाह नियुक्त किया गया है उनमें कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार का नाम शामिल है। अतुल लिमए और आलोक कुमर को  सहसरकार्यवाह  की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभी तक सहसरकार्यवाह रहे मनमोहन वैद्य को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।