logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का नामांकन दाखिल करने के बाद नागपुर पहुंचे शशि थरूर, कहा- मेरे साथ कार्यकर्ताओं की शक्ति


नागपुर: मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikaarjun Khadge) का आत्मविश्वास अच्छा है। मुझे विश्वास है कि कुछ लोग भी हैं जो मेरी बात भी सुनेंगे। बड़े नेता स्वाभाविक रूप से पार्टी में अन्य बड़े नेताओं के साथ खड़े हो सकते हैं, लेकिन मेरे साथ विभिन्न राज्यों के पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने पत्रकारों से यह बात कही।

थरूर ने आगे कहा, “हम बड़े नेताओं को सम्मान देते हैं लेकिन पार्टी में युवाओं को सुनने का समय आ गया है। हम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने के लिए काम करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह महत्व दिया जाना चाहिए।”

आशीष देशमुख रहे साथ-साथ 

थरूर शाम साढ़े चार बजे की फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। इसके बाद वह सीधे दीक्षाभूमि पहुंचे और वहां दर्शन किया। इस दौरान काटोल से पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव आशीष देशमुख लगातार उनके साथ रहे। कल नामांकन के दौरान भी देशमुख कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे। इसी के साथ वह थरूर के फार्म पर साइन करने वाले 10 नेताओं में से एक थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मांगेंगे समर्थन

अपने इस दौरे के दौरान थरूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनसे वह 17 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष चुनाव में समर्थन मांगेगे। ज्ञात हो कि, अध्यक्ष चुनाव में थरूर की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में हैं। हालांकि, इस चुनाव में जीत खड़से के पक्ष में दिखाई दे रही है। क्योंकि, उन्हें कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त है।