logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुश्किल में फंसे शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़, बाघ का शिकार करने की कही बात, हार में लगा है बाघ का दांत, मचा बवाल


बुलढाणा: अपने तरह-तरह के बयानों से पूरे राज्य में हमेशा चर्चा में रहने वाले शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने कहा है कि 1987 में उन्होंने एक बाघ का शिकार किया था। और उनके गले में जो हार है उसमें बाघ का दांत है। इसी को लेकर अब बवाल मचा हुआ है।  

वन विभाग की एक टीम ने हाल ही में शिव जयंती के दिन उनके गले में बाघ के दांत को लेकर उनका बयान दर्ज किया है। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने विधायक के गले से बाघ के दांत जैसी चीज भी बरामद की है, जिससे बुलढाणा जिले में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग ने यह भी बताया कि बाघ के दांत जैसी दिखने वाली वस्तु को कब्जे में लेने के बाद इसे डीएनए परीक्षण के लिए देहरादून स्थित वन्यजीव संस्थान भेजा जाएगा।  

वन विभाग की कार्रवाई

बुलढाणा के शिवसेना शिंदे समूह के विधायक संजय गायकवाड़ ने 19 फरवरी को बुलढाणा शहर में शिव जयंती कार्यक्रम में मीडिया को एक साक्षात्कार देते हुए कहा था कि उनकी गले पहने हार में एक बाघ का दांत है और उन्होंने 1987 में उन्होंने इसका शिकार किया था। वह वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.

इस संदर्भ में वन विभाग ने बताया है कि क्षेत्रीय वन विभाग ने विधायक संजय गायकवाड़ से बयान लिया है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक तथ्य स्पष्ट होंगे. अगर यह दांत सच में बाघ का है तो तीन साल की सजा भी है।