logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रात से हो‌ रही बारिश अभी भी जारी, शहर का मौसम हुआ ठंडा


नागपुर: मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हो रही है। नागपुर और विदर्भ के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को तो सुबह तो रिमझिम बारिश की बूंदों के साथ ही हुई।  

बुधवार रात से ही तेज हवा के साथ बादलों ने ऐसा डेरा डाला, कि जब बारिश शुरू हुई तो थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश कई घंटे तक होती रही।  

केवल नागपुर ही नहीं बल्कि विदर्भ के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है. बुलढाणा, अकोला और अमरावती जिलों में विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि हुई। बुधवार आधी रात से ही नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में बादल हुई है।  

बारिश की वजह से नागपुर से फ़िलहाल तो गर्मी भी गायब हो गई है। नागपुर में सामान्य से करीब ६ डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया जा रहा है।    

गुरुवार सुबह नागपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य जिलों में भी स्थिति ऐसी ही है. जबकि २४ घंटे में १२. ७ एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। 

देखें वीडियो: