logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

शक ने पति को बनाया हैवान, 65 वर्षीय बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट


नागपुर: कोराडी थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां शक के चलते एक बुजुर्ग ने अपनी 65 वर्षीय को मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना से परिसर में सनसनी फ़ैल गई।

मृतक महिला की पहचान इंदिरा भारद्वाज है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गिरधर भारद्वाज अपनी पत्नी इंदिरा पर शक करता था। उसको लगता था कि, उसका किसी से अवैध संबंध है। इसी को लेकर आरोपी रोजाना झगड़ा करता था। बुधवार को आरोपी ने फिर से इसी को लेकर विवाद किया। दोनों के बीच वाद-विवाद चल ही रहा था कि, आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाई और महिला पर वार का उसे मौत के घाट उतार दिया। 

जिस समय यह वारदात हुई घर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। परिजनों ने तुरंत इस बात की जानकारी कोराडी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।