logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टेकड़ी गणेश मंदिर ए ग्रेड का पर्यटन स्थल, राज्य सरकार ने की घोषणा


नागपुर: शहर के मशहूर और भोसलेकालीन गणेश मंदिर को राज्य सरकार ने ए ग्रेड का धार्मिक स्थल घोषित किया है। सोमवार को राज्य सरकार ने इसकी घोषणा की। ज्ञात हो कि, पिछले कई सालों से भक्तो द्वारा सरकार से इसकी मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने सोमवार को मान ली। 

सामाजिक कार्यकर्ता भूषण दादवे 2013 से यह मांग कर रहे थे। 2014 में, जब देवेंद्र फड़नवीस मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अधिकारियों को मंदिर को 'ए' पर्यटन स्थल घोषित करने का आदेश दिया था। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण क्रियान्वयन नहीं हो सका। इस बीच 2023 में फड़णवीस ने फिर से जिला कलेक्टरों की बैठक ली और इस संबंध में निर्देश दिए।

18 अगस्त को कलेक्टर डाॅ. विपिन इटनकर ने बैठक कर पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा कि मंदिर को 'ए' दर्जा दिया जाए. अंततः 11 मार्च 2024 को पर्यटन मंत्रालय ने इसे 'ए' ग्रेड पर्यटन स्थल घोषित कर दिया। इसलिए इस मंदिर के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है।