logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत, मंदिरों में लगी भक्तो की भीड़


नागपुर: नव वर्ष 2024 की शुरुआत हो चुकी है। नागपुरकर सहित देशवासियों ने आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर नए साल का स्वागत किया। नए साल के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। 

बीता साल नागरिकों के लिए उतार चढ़ाव वाला रहा। वहीं नया साल सुखदाई रहे इसकी कामना करते हुए बड़ी संख्या में नागरिक मंदिर पहुंचे। शहर के तामाम प्रमुख और छोटे बड़े मंदिरों में नागरिकों की भीड़ देखी गई। लोगों ने नए साल के पहले दिन अपने इष्ट का आशीर्वाद पाने और 2024 में तमाम मनोकामना पूरा हो इसकी कामना की।

गणेश टेकडी, तेलनखेड़ी मंदिर में भीड़
नए साल के मौके पर शहर के प्रमुख मंदिरों में से एक गणेश टेकडी और तेलनखेडी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही भगवान का आशीर्वाद पाने लाइनों में लगे दिखाईं दिए। यही नजारा अन्य मंदिरों में भी दिखाई दिए।

अदासा और कोराडी में भी भक्तों की लंबी लाइन
नागपुर जिले के प्रमुख देवस्थानो में से एक अदासा गणेश मंदिर और कोराडी स्तिथ मां जगदंबा धाम में भी भक्तों की भीड़ दिखाई दी। शहर सहित जिले के अन्य भागों के नागरिक सुबह सुबह पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग लाइनों में लगे लगे हुए हैं।