logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सूरज बरसा रहा आग, अकोला में 44.3 सेल्सियस हुआ दर्ज; विदर्भ के सभी जिलों में तापमान 40 पार


नागपुर: मई के पहले हफ्ते में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। विदर्भ सहित राज्य में तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है. महाराष्ट्र के कई जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। इसके मुताबिक शनिवार को पूरे प्रदेश में तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। विदर्भ के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक गर्म अकोला रहा, जहां तापमान  44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वर्धा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

वर्धा में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दोपहर में गर्मी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से लू से बचाव के उपाय करने की अपील की है। वर्धा में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। वहीं उपराजधानी में तापमान 41.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर में नागरिक मुंह पर रुमाल या कपड़ा बांधकर या छाता लेकर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें भी सुनसान रहती हैं। 

मंगलवार को हो सकती है बारिश

नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र की ताजा अपडेट में  रविवार, सोमवार को भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है. जबकि मंगलवार से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा की, अरुणाचल प्रदेश से मध्य भारत तक एक कम दबाव का क्षेत्र निर्माण हुआ है. साथ ही उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी तैयार हुआ है. इसके चलते उत्तर भारत के साथ ही विदर्भ के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इस दौरान यवतमाल, गडचिरोली, चंद्रपुर और गोंदिया में तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.  जबकि अन्य जिलों में भी धुप छाव जैसा मौसम रहेगा। 

शहर में बढ़े हिट स्ट्रोक के मामले

दूसरी तरफ बदलते मौसम का असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोगो को  रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश के कारण लू का भी सामना करना पड़ रहा है और यह सेहत के लिए और भी खतरनाक है। नागपुर में हीट स्ट्रोक के मरीज धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। जिसके लेकर अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

ऐसा रहा विदर्भ का तापमान:

जिला अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस )
अकोला 44.3
23.2
अमरावती 43.822.9
बुलढाणा 4026.5
चंद्रपुर 43.825.2
गडचिरोली 4324.2
गोंदिया 40.419.4
नागपुर 41.521.6
वर्धा 4323.9
यवतमाल 42.2
वाशिम 4323.9