logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्लॉटर हाउस शुरू करने को लेकर कसाईयों के बीच हुआ विवाद, एक दूसरे पर तानी बंदूक; तीन गिरफ्तार 


नागपुर: भांडेवाडी परिसर में स्लॉटर हाउस शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद टेका  नई बस्ती में कसाइयों की एक मीटिंग हुई थी।इस मीटिंग में मामूली बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया जिसमें एक गुट ने दूसरे घुट पर रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पांच पावली पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है।

नागपुर शहर में अवैध रूप से कई  कत्लखामे चल रहे हैं जहां आए दिन जानवरों कि अवैध रूप से कटाई की जाती है। इस वजह से शहर में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान भी खड़े हुए जहां कई पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के कोप का भी सामना करना पड़ा।  इस मामले के बाद भांडेवाडी परिसर में वैध रूप से स्लॉटर हाउस शुरू करने की अनुमति दी गई थी जिसके चलते ही टेका नई बस्ती में कसाइयों की एक मीटिंग हुई।  

इस मीटिंग में दो गुटों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जहां एक गुट ने दूसरे पर रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी दी । फरियादी अशफाक अहमद कुरेशी टेका नई बस्ती निवासी की शिकायत पर पांच पावली पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने इरफान कुरैशी, अल्ताफ कुरेशीअदनान कुरेशी नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही हारून कुरेशी और रिहान कुरेशी नामक आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। दरअसल इरफान कुरैशी ने अशफाक अहमद कुरैशी व उसके साथियों को रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी । पांच पावली पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने  बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।