logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भंडारा के युवक के अवयवदान से तीन को मिला जीवनदान


नागपुर: भंडारा के एक 34 वर्षीय युवक के अवयवदान से तीन लोगों को जीवनदान मिला है। एक सड़क दुर्घटना का शिकार होने बाद के युवक को इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उसके परिवार ने अन्य मरीजों को जीवन देने का यह सराहनीय निर्णय लिया।

अवयवदान करने वाले युवक का नाम आवेश देशमुख है। वह मूल रूप से भंडारा जिले की पौनी तहसील के ब्राम्ही के निवासी थे। आवेश पेशे से कार चालक था। शुक्रवार की रात आवेश दोपहिया वाहन पर लाखनी से अपने घर जा रहे थे। तभी पुरकाबोड़ी फाटा के पास रात करीब 9 बजे उनके वाहन एक चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।   

आवेश को प्राथमिक उपचार के लिए लाखनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर नागपुर के एम्स में भर्ती कराया गया। चार दिनों तक इलाज चलने के बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।  

एम्स के समन्वयक प्रीतम त्रिवेदी और प्राची खैरे ने परिजनों को अंगदान के बारे में परामर्श प्रदान किया। जिसके बाद परिवार ने आवेश की दोनों किडनी, लीवर और एक कॉर्निया दान करने सहमति दी।