logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पटगोवारी गांव में बाघ ने किया गाय का शिकार, इलाके में दहशत


नागपुर: जिले के रामटेक वन परिक्षेत्र अंतर्गत मनसर पटगोवारी गांव में रात 11 से 12 बजे के बीच एक बाघ ने एक गाय का शिकार किया। खुलेआम खुमते हुए इस बाघ को नागरिकों ने कैमरे में कैद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामटेक पंचायत समिति की पूर्व सभापति कलाताई उमेश ठाकरे की पटगोवारी गांव में खेती है, जिसमें कुछ मवेशियों को भी गोठे में बांधा गया था। अचानक रात 11से 12 के बीच एक पट्टेदार बाघ आया, जिसने गोठे में बांधी गई गाय पर हमला कर दिया। 

घटना की जानकारी रामटेक वन विभाग को दी गई, तथा गाय का पंचनामा कर गाय का शव किसान को सौंप दिया गया। ज्ञात हो कि इन दिनों माहुली, गुढरी, घुकसी, पटगोवारी गांव में बाघ की दहशत बढ़ गई है, और वन विभाग की कार्रवाई शुन्य दिखाई दे रही है।