logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

'मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान' को व्यापक रूप से क्रियान्वित करने के लिए समयबद्ध तरीके से योजना बनाकर करें कार्य: अदिति तटकरे


नागपुर: विधान भवन में मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर आयोजित बैठक महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि हम मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर और अधिक सशक्त बनाएंगे। यह अभियान महिला सशक्तिकरण में सहायक होगा। इसलिए अभियान को व्यापक रूप से क्रियान्वित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग समयबद्ध तरीके से योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्रवाई करें।

महिला एवं बाल विकास मंत्री तटकरे ने कहा कि महिलाओं के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। ये सरकारी योजनाएं जनोन्मुखी होनी चाहिए और उनके क्रियान्वयन में तेजी लानी चाहिए।

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण मिशन के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान, राष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान, महिला आर्थिक विकास बोर्ड को और तेजी से काम करना चाहिए।

इस बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव अनुप कुमार यादव, आयुक्त डॉ. प्रशांत नारनवरे, एकीकृत बाल विकास सेवा योजना आयुक्त रूबल अग्रवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. अमोल शिंदे आदि उपस्थित थे.