logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी के खिलाफ तगड़ा उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस! चिर प्रतिद्वंद्वी हुए एक


नागपुर: नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हालांकि, अभी तक महाविकास आघाड़ी ने अपने उम्मीदवार का चयन तक नहीं कर पाया है। इसी बीच कांग्रेस ने गडकरी के खिलाफ तगड़ा उम्मीदवार देने की तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में शहर में बड़ा राजनीतिक घटना क्रम देखने को मिली है, जहां एक समय में चिर प्रतिद्वंद्वी रहे विलास मुत्तेमवार, नितिन राऊत और सतीश चतुर्वेदी एक साथ एक वाहन में जाते हुए दिखाई दिए।

पूर्व सांसद मुत्तेमवार, पूर्व मंत्री राऊत और चतुर्वेदी भले की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हो लेकिन कभी भी तीनों की कभी नहीं पटी। एक ही पार्टी में रहने के बावजूद तीनों नेता या कहें उनके कार्यकर्ता एक दुसरे के खिलाफ़ काम करते हुए दिखाई दिए। जिसका परिणाम कांग्रेस पार्टी पर दिखाई देता रहा है। 

लोकसभा, विधानसभा सहित मनपा चुनाव के समय पार्टी के अंदर शुरु इस गुटबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा है। 2014 के बाद से लागातार पार्टी को चुनावी हार देखने को मिल रही है। एक समय नागपुर कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन, वर्तमान स्तिथि में उसकी स्तिथि बेहद खराब हुई है। 

हालांकि, नागपुर में अपनी खोई जमीन पाने ने लिए अब नेताओं ने अपने मन भेद को छोड़कर एक साथ आकर और केंद्रीय मंत्री गडकरी के खिलाफ़ मजबूत उम्मीदवार देने की तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में तीनों नेता एक साथ एक ही गाड़ी में बैठकर जाते हुए दिखाई दिए। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों नेता एक साथ एक ही फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। एअरपोर्ट से बाहर निकल कर तीनों एक ही गाड़ी में बैठकर निकल गए। हालांकि, इस दौरान तीनों नेताओं ने नागपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा? इस पर जवाब देने से इनकार कर दिया।