logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया डॉ कमलाकर तोताडे सांस्कृतिक भवन एवं अतिथि गृह का लोकार्पण


नागपुर: रामटेक तहसील के कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में नवनिर्मित डा कमलाकर तोतडे सभागृह का शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपक्रमों का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्तें लोकार्पण किया गया। केंद्रीय मंत्री ने इस भवन निर्माण में सहयोग करने वाले अन्य राजनीतज्ञों का आभार जताया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित उनकी पत्नी कंचन गडकरी के द्वारा अपने रामटेक दौरे के दौरान सर्वप्रथम मनसर स्थित राम जानकी मंदिर में प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के दर्शन किए, जिसमें पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं। 

इसके बाद रामटेक स्थित कवि कुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।इस आयोजन में पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी, विधायक एड आषिश जायसवाल सहित संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति हरेराम त्रिपाठी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रहीं।