logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतलहर की आगोश में विदर्भ, लुढ़का शहर का पारा, गुरुवार मौसम का सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज


नागपुर: उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं की वजह से पूरा विदर्भ शीतलहर की आगोश में है। गुरुवार मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। 24 घंटे में करीब ६ डिग्री गिरा गिरने से नागपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पूरे विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा है। केवल नागपुर ही नहीं पूरे विदर्भ में कड़ाके की ठंड है। विदर्भ के ५ जिलों का तापमान १० डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। 

इस बार जनवरी महीने के आखरी सप्ताह में ठंड ने विदर्भ में अपना असर दिखाया है।  पिछले कुछ  दिनों  तक तापमान  सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे इस बार ठंड विदर्भ से कुछ रूठ सा गया है। आसमान में  बादल छाए  रहने और  कभी - कभी छिटपुट बारिश  होने से तापमान सामान्य से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा था। लेकिन जैसे ही हवा के रुख में बदलाव हुआ और आसमान साफ हुआ, वैसे ही न्यूनतम तापमान  में भारी गिरावट दर्ज की गई है।   

उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से पिछले २ दिनों में पारा तेजी से लुढ़का है।  इस बार का अनुमान तो इसी से लगाया जा सकता कि नागपुर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को १९.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था वो गुरुवार को 8.7  डिग्री से. तक लुढ़क गया। २ दिन में करीब ११ डिग्री तापमान कम होने से नागपुर में कड़ाके की ठंड है।  

केवल नागपुर ही नहीं बल्कि पूरा विदर्भ ही इन दिनों शीतलहर की आगोश में  है। गुरुवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा जब नागपुर का पारा 8.7  डिग्री दर्ज किया गया।  नागपुर में २४ घंटे करीब ६ डिग्री गिरा पारा गिरा है।  जिससे  पुरे विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा  रहा।  

विदर्भ के जिलों का तापमान

ठंड का आलम ये है कि विदर्भ के ५ जिलों का तापमान १० डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। जबकि अन्य जिलों का भी न्यूनतम तापमान १४ डिग्री के नीचे ही है। अकोला जिले के तापमान ९.५ डिग्री तो अमरावती १२ डिग्री, बुलढाणा का न्यूनतम तापमान १० डिग्री दर्ज किया गया।  चंद्रपुर का तापमान ११ डिग्री, गडचिरोली ११.२ और गोंदिया का न्यूनतम तापमान ९.५ डिग्री दर्ज किया गया। 

ऐसे ही भंडारा में भी जबरदस्त ठण्ड है, जबकि वर्धा १०.६, यवतमाल ९ डिग्री और वाशिम जिले का तापमान १४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे दिन के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत तो मिल रही, लेकिन हवा में ठंडेपन का अहसास हो रहा है।