logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vinay Punekar Murder Case: बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर निकला हेमंत शुक्ला, हरियाणा में डबल मर्डर का आरोपी


नागपुर: शहर के राजनगर में हुई फोटोग्राफर विनय पुणेकर की हत्या मामले में आए दिन नये खुलासे होने लगे हैं। गोलीमार हत्या को अंजाम देने वाला हेमंत शुक्ला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है। और इस हत्या के मामले में एक नहीं बल्कि दो गोलियां दाग कर विनय पुणेकर की हत्या की गई थी ये दोनों गोलियां भी अलग-अलग पिस्टल से  चलाई जाने की बाद जांच में सामने आई है।

सदर पुलिस थाने के राज नगर परिसर में 24 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर फोटोग्राफर विनय पुणेकर की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने  सूत्राधार आरोपी हेमंत शुक्ला की गर्लफ्रेंड साक्षी ग्रोवर को गिरफ्तार किया है। जबकि हेमंत शुक्ला इस हत्या की वारदात के बाद से ही फरार है जिसकी तलाश में नागपुर शहर पुलिस हरियाणा सहित मध्य प्रदेश के कई जगहों की खाक छान रही है, बाबजूद  उसके पुलिस के हाथ वह अब नहीं लगने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

दूसरी ओर साक्षी ग्रोवर भी पुलिस की पूछताछ में लगातार अपने ब्यान बदल रही है। गुरुवार को उसके pcr की अवधी ख़तम् होने के बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया जहाँ उसे 3 मार्च तक दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा गया है। इस हत्या मामले में पुलिस को  और कई धक्का  दायक जानकारियां हाथ लगी हैं। हेमंत ग्रोवर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की टोली का शार्प शूटर है और इसकी जानकारी मिलते ही नागपुर पुलिस दल में भी खलबली मच गई है।

फोटोग्राफर विनय पुणेकर की हत्या में एक नहीं बल्कि दो गोलियां दागी गई थी बाबजूद इसके पड़ोस में किसी को भी इसकी आवाज तक नहीं आई थी।  ये दोनों गोलियां अलग-अलग हथियार से चलाये जाने की भी चर्चा है जिसके चलते पुलिस का जांच का दायरा भी बदल गया है। पुलिस की जांच में हेमंत द्वारा हरियाणा में भी एक दोहरी हत्याकांड के मामले को भी अंजाम दिया था।हालांकि जब तक शार्प शूटर हेमंत शुक्ला पुलिस के हाथ नहीं लगता  तब तक फोटोग्राफर विनय पुणेकर की हत्या की मर्डर मिस्ट्री के ऊपर से पर्दा नहीं उठ पाएगा।

देखें वीडियो: