logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सुबह सुबह बरसे बादल; न्यूनतम तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड


नागपुर: मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई, कोंकण के कई इलाकों में बारिश भी हुई है। वहीं मौसम में आए इस बदलाव को उपराजधानी नागपुर साहित विदर्भ के तमाम जिलों में भी देखा जा रहा है। सोमवार सुबह शहर के आसमान को बदलो ने घेर लिया और थोड़ी ही देर में बरसना भी शूरू कर दिया। सुबह हुई बारिश से उपराजधानी के तापमान में बड़ी गिरावट हुई है।


मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की थी। सोमवार सुबह से ही बादलों ने शहर के आसमान को घेर लिया, वहीं नौ बजते बजते बारिश शुरु हो गई। इस बेमौसम बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।


गर्म कपड़ों से खुद को बचाते हुए दिखे लोग 

उपराजधानी में तपमान में गिरावट का सिलसिला रविवार से ही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में यह पहली बार था जब अधिकतम तापमान इतना दर्ज हुआ, वहीं रात आते आते इसमें और गिरावट हुई।  कल तक जहां लोग बीना स्वेटर और गर्म कपड़ों के घूम रहे थे, वहीं आज वह खुद को ठंड से बचाते हुए दिखाईं दिए।