logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लगातार दुसरे दिन बरसे बादल; ठंड बढ़ी, फसलों को भारी नुकसान


नागपुर: सोमवार से शुरु हुई मूसलधार बारिश मंगलवार को भी जारी रही। मौसम में हुए बदलाव और बारिश ने उपराजधानी में ठंड को बढ़ा दिया है। एक तरफा जहां शहर के तपमान में गिरावट हुई, वहीं बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिस कारण किसान मुश्किल में आ गए हैं।

मौसम विभाग ने विदर्भ सहित पुरे राज्य में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की थी। रविवार से ही राज्य में शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही। सोमवार में को जहां हल्की बारिश हुई थी, वहीं मंगलवार सुबह से जोरदार बारिश शुरु हुई, जो लगातार जारी है। 

बेमौसम बारिश के कारण उपराजधानी सहित विदर्भ के तमाम जिलों के तपमान में जोरदार गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर का अधिकतम तपमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्यिस गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बारिश से फसलों को भारी नुकसान

रविवार से शुरू हुई बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कपास, तुअर सहित अन्य फसल बारिश से खराब हो गए हैं। खरीफ सीजन में आई बाढ़ से किसान अभी उबरे नहीं थे, प्रशासन की तरफ से अभी तक पिछले नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है, वहीं फिर से हुई बारिश ने किसानों को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है।

जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का दीया आदेश

राज्य में हुइ मूसलधार बारिश से किसानों को बडा नुकसान हुआ है। राज्य के उपमुख्यमंत्री फड़णवीस ने किसानों को हर संभव राहत देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमने सभी जिलाधिकारियों से फसल क्षति के संबंध में रिपोर्ट भेजने को कहा है। शासन की नीति के अनुसार किसानों की मदद की जायेगी।