logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कब तैयार होंगे हॉकर्स जोन? स्टैंडिंग कमिटी अब तक नहीं ले पाई निर्णय


नागपुर: नागपुर शहर में हॉकिंग जोन के लिए जगहे निर्धारित हुए जाने के क्रम में और देरी हो सकती है। नागपुर महानगर पालिका द्वारा घोषित किये गए हॉकिंग जोन को लेकर सामने आयी आपत्तियों पर गुरुवार को टाउन वेंडिंग कमेटी के समक्ष सुनवाई हुई। नागपुर में 47 जगहों पर हॉकिंग ज़ोन बनाने जाने का प्रस्ताव नागपुर महानगर पालिका ने बीते साल नवंबर में महिने में सामने लाया था लेकिन इस पर कोई निर्णय अब तक नहीं हो पाया है।

नागपुर में लंबे समय से हॉकर ज़ोन निर्धारित किये जाने का काम लंबे समय से प्रलंबित है। वर्ष 2017 में नागपुर महानगर पालिका ने 53 जगहों का चयन किया था। जगहों को लेकर आयी आपत्तियों के बाद मनपा ने 6 जगहों को डी लिस्ट कर दिया था। इसके बाद पिछले वर्ष नवंबर महीने में 47 जगहों का प्रस्ताव रखा गया था इसमें सीताबर्डी, नंदनवन और जरीपटका की जगहों को लिए आपत्तियां आयी थी।

इन आपत्तियों पर गुरुवार टाउन वेंडिग कमेटी ने सुनवाई की, कमेटी के सदस्यों सचिन पुनियानी,कौस्तुभ चैटर्जी और अब्दुल रज्जाक के सामने आपत्तियां दर्ज कराने वाले नीलेश गायधने,विजय अग्रवाल और नितिन लालवानी ने अपने मुद्दे रखे। गुरुवार को हुई सुनवाई में सामने आयी आपत्तियों के मुद्दों को कमेटी के अध्यक्ष मनपा आयुक्त के समक्ष रखा जायेगा।