logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गांधी जी ने कहां है की कभी कभी लोग आप पर ध्यान नहीं देंगे,फिर हंसेंगे लेकिन बाद में साथ में लड़ेंगे और जीतेंगे-थरूर


नागपुर-कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर शनिवार और रविवार को नागपुर दौरे पर थे.इस दौरे के दौरान उनके समर्थन में पार्टी के उंगलियों पर गिने जाने वाले कार्यकर्त्ता ही दिखाई दिए.रविवार को नागपुर के प्रेस क्लब में उन्होंने शहर के कुछ प्रबुद्ध लोग पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी द्वारा कही गयी एक बात को कोट किया। जो शायद पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उनको ज्यादा रिटेल करता है. " थरूर बोले की गांधी जी ने कहां था की कभी कभी लोग आप पर ध्यान नहीं देंगे,संभव है वो आप पर हंसे भी लेकिन वही लोग आप के साथ में खड़े होकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी' शायद उन्होंने चुनाव में उन्हें मिल रहे कम समर्थन को लेकर यह बात कही हो.थरूर ने कहा की पार्टी में होने जा रहे इस चुनाव के चलते कांग्रेस इन दिनों केंद्र में है और इसकी चर्चा हो रही है.
 
थरूर ने यह भी कहा की कार्यकर्ताओं की मांग की वजह से वह इस चुनाव में खड़े है.यह चुनाव दो राजनीतिक पार्टियों के जैसा चुनाव नहीं है.यह चुनाव पार्टी को भविष्य में बेहतर बनाये जाने की दिशा में एक कदम है.इसका फायदा आने वाले समय में पार्टी को बहुत होगा वह आज नागपुर आये है और आने वाले दिनों में राज्य के कई शहरों में मतदाताओं के बीच जायेंगे और अपने लिए मत मांगेंगे।थरूर के मुताबिक अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके शामिल होने की वजह उनके द्वारा पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर लिखा गया एक लेख था जो देश भर में कई भाषाओं में छापा जिसका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने न केवल समर्थन किया बल्कि उन्हें उनसे चुनाव लड़ने की मांग की.थरूर के मुताबिक सारे देश में सिर्फ कांग्रेस ही एक पार्टी है जो अपने अध्यक्ष को चुनने के लिए चुनाव करवा सकती है.